Sagar - मां और मासूम बेटी के शव कुएं में पत्थर से बंधे मिले और फिर पुलिस जांच में जुटी

 

सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी के शव कुएं में संदिग्ध हालत में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव पत्थर से बंधे मिले हैं, जिसके बाद मामला और भी रहस्यमय बन गया है। घटना बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ेरी की है। मृतकों की पहचान देवकी लोधी और उनकी 3 वर्षीय बेटी पलक लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवकी की शादी करीब 8 साल पहले अजब लोधी से हुई थी।

 

 

 

 

बुधवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों और परिजनों की नजर गांव के कुएं में पड़े शवों पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के शरीर पर भारी पत्थर बंधा हुआ मिला। यही वजह है कि अब यह मामला हत्या है या कुछ और, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। गांव में इस घटना के बाद डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

 

 

 

 

पुलिस ने दोनों शवों को देर रात जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि आखिर मां अपनी मासूम बच्ची के साथ ऐसा कदम क्यों उठाएगी, यह समझ से परे है। वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। बहेरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कुएं के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और हर कोई इस रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार कर रहा है।


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.