निवेश के नाम पर कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप,दिल्ली पुलिस ने आकर मारा छापा,6 गिरफ्तार !
चिट फंड और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप का मामला सामने आया है। दिल्ली साइबर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामार कार्यवाई करते इंदौर स्थित ऑफिस में कम्पनी के दफ्तर पर रेड डाली। जहां निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में सामग्री जप्त की गयी है।
बताया गया की बीजेटी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के इंदौर स्थित ऑफिस में दिल्ली साइबर पुलिस ने छापा मारा। काफी देर तक कार्यवाई चलती रही। जहां कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली की साइबर पुलिस को शिकायत की गयी थी कि बीजेटी कंपनी के संचालकों द्वारा उससे 10 लाख रुपए का निवेश करवाया था। जिसके एवज में उसे 26 लाख रुपए वापस दिए जाने की बात कही गई थी। लेकिन इन्वेस्टमेंट के बाद से ही बीजेटी कंपनी के लोग पीड़ित का फोन नहीं उठा रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर पश्चिमी दिल्ली की साइबर पुलिस ने कार्रवाई की।
गौरतलब है की साल 2023 में बीजेटी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत इंदौर से हुई थी। कंपनी का ऑफिस इंदौर में रविंद्र नाथ टैगोर मार्ग स्थित कॉरपोरेट हाउस की पांचवी मंजिल पर है। बताया गया की दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों के मोबाइल और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, लैपटॉप जब्त किए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर जिन 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें इंदौर कोर्ट में पेश कर दिल्ली पुलिस अपने साथ दिल्ली लेकर गई है।
दिल्ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास करेगी कि इन आरोपियों ने देशभर में कितने लोगों के साथ कितने करोड़ रुपए की ठगी की है। इनका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है। जांच पड़ताल में खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने जानकारी दी।------