सागर-हनी ट्रैप मामले में सागर की भाजपा नेत्री पुलिस हिरासत में पूछताछ में खुलेंगे कई राज
शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह से जुड़े हनी ट्रैप मामले में इंदौर पुलिस ने सागर की एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया है, सागर के मकरोनिया निवासी रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को बुधवार को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने मकरोनिया स्थित मकान से दबिश देकर घर हिरासत में लिया था और अब इस पूरे ब्लैकमेलिंग नेटवर्क की पूछताछ की जा रही है, इसे हनी ट्रैप नेटवर्क की मुख्य कड़ी माना जा रहा है।
बता दे की रेशु चौधरी भारतीय जनता पार्टी में भी रही है, अपनी सक्रियता के दौरान भाजपा के विधायक मंत्रियो के साथ साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ देखी जाती थी तो वर्तमान सीएम मोहन यादव के साथ भी उनकी तस्वीरें है, इतना ही नहीं 2023 विधानसभा के चुनाव में नरयावली विधानसभा से टिकट की दावेदारी भी की थी
बताया जाता है कि राजनीति में कुछ साल पहले बेहद सक्रिय रही रेशू उर्फ अभिलाषा स्वभाव से बड़बोली और ऊंचे-ऊंचे ख्वाब देखने वाली युवती है। खुद को हायर एजुकेटेड और मेधावी बताने वाली इस युवती का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड भी विवादों से घिरा रहा है। साल 2020 के आसपास उसने सागर शहर के कटरा बाजार में कथित रूप से यूपीएससी (UPSC) कोचिंग शुरु की थी और अखबारों में विज्ञापन भी दिए थे लेकिन बाद में वो भी विवादों में आ गया था।
बताया जा रहा है कि राजनीति और रसूखदारों के बीच पैठ बनाने की इसी सनक के बीच रेशू का संपर्क इंदौर में सागर की ही रहने वाली श्वेता विजय जैन से हुआ। ये वही श्वेता जैन है जो बहुचर्चित हनी ट्रैप के आरोप में जेल में थी।
चर्चाओं के अनुसार, श्वेता विजय जैन की मुलाकात जेल में इंदौर की ही चर्चित लेडी तस्कर अलका दीक्षित से हुई थी। इसके बाद जब कोर्ट में पेशी होती थी, तब श्वेता अपने साथ रेशु को लेकर अलका से मिलने पहुंचती थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर और मुलाकातों के बीच इस नए ब्लैकमेलिंग नेटवर्क की रूपरेखा तैयार की गई। रेशू ने अलका को भरोसा दिलाया था कि सागर और भोपाल के कई बड़े राजनेता, प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर, शराब माफिया और आला अफसर उसके सीधे संपर्क में हैं, जिन्हें आसानी से जाल में फंसाकर करोड़ों रुपए ऐंठे जा सकते हैं।