नहाने गए 3 युवकों की डूबने से मौत, एक को बचाया गया, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा और फिर !

 

एमपी के देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार दोपहर नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को समय रहते बचा लिया गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार खातेगांव के चार युवक गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे राजौर क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी में नहाने पहुंचे थे। शुरुआत में सभी युवक किनारे के पास नहा रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद वे गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक पानी का बहाव और गहराई बढ़ने से चारों युवक डूबने लगे।

 

 

युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद नाविकों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक युवक विवेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी तीन युवक पानी में लापता हो गए। करीब 15 फीट गहरे पानी में तलाश अभियान चलाया गया। नाविकों और ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान सनी, गोलू निवासी खातेगांव और आयुष निवासी ग्राम कणा के रूप में हुई है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नर्मदा नदी में कई जगह अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे अक्सर हादसे हो जाते हैं। इसके बावजूद लोग बिना सुरक्षा के नदी में उतर जाते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

 


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.