सड़कों को चौंड़ा करने हटा रहे अतिक्रमण, मकान मालिकों ने खुद तोड़े निर्माण | SAGAR TV NEWS |

 

यातायात को व्यवस्थित करने और शहर की प्रमुख सड़कों को चौंड़ा करने के लिए अब नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिन लोगों के मकान अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं वह खुद ही स्वेच्छा से निर्माण हटा रहे हैं सामने आई ये तस्वीरें इंदौर की हैं। बताया जा रहा है की मास्टर प्लान की दो महत्वपूर्ण सड़कों पर बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। एक तरफ जहां सुभाष मार्ग पर लक्ष्मी बाई प्रतिमा से जिंसी चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। तो वहीं मधुमिलन से अग्रसेन चौराहे तक छावनी मार्ग पर भी मकान मालिक खुद ही अपने निर्माण हटा रहे हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक इंदौर नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क चौड़ीकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी को लेकर मास्टर प्लान की दो प्रमुख सड़कों पर बाधक निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। सुभाष मार्ग पर लक्ष्मी बाई प्रतिमा से जिंसी चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेज गति से किया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन की टीम सड़क में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और निगम अमला मौके पर मौजूद रहा। ताकि यातायात प्रभावित न हो साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

 


इसके अलावा मधुमिलन से अग्रसेन चौराहे तक छावनी मार्ग पर भी सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। यहां कई मकान मालिकों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अपने निर्माण और आगे निकले हिस्सों को तोड़ना शुरू कर दिया है। महापौर का कहना है की सड़क चौड़ी होने से इस मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आम नागरिकों का आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि शहर के विकास और यातायात सुधार को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.