Sagar- बीना-इटारसी के बीच चौथी रेल लाइन का काम शुरू, ट्रेनों की बढ़ेगी रफ़्तार, 4329 करोड़ से निर्माण

 

रेलवे प्रशासन जल्द ही बीना-इटारसी के बीच चौथी रेल लाइन बिछाने का काम शुरू कर सकता है. इसके लिए भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं. चौथी रेल लाइन के लिए सर्वे कर इस रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है. वहां से स्वीकृती मिलते ही आगे काम तेजी से किया जाएगा. अभी इस मार्ग पर ट्रैफिक अधिक होने से बीना से इटारसी पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगते हैं. लेकिन चौथी रेल लाइन शुरू होने से यही दूरी घटकर 2 से ढाई घंटे की हो जाएगी

 

 


264 किमी लंबे इस ट्रैक को तैयार करने रेलवे मंत्रालय ने 4329 करोड़ रुपए अनुमानित बजट रखा है। 100 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। परियोजना को चार साल में पूर्ण करना है। चौथी रेल लाइन बनने से यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और रेल संचालन क्षमता में बड़ा सुधार आएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परियोजना का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया और भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है।

 

 


यह परियोजना इंजीनियरिंग दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अंतर्गत 9 सुरंगों का निर्माण होगा। इसके अलावा 4 महत्वपूर्ण पुल, 39 बड़े पुल और 151 छोटे पुल बनाए जाएंगे। सड़क यातायात को प्रभावित किए बिना रेल संचालन करने के लिए 43 रोड ओवरब्रिज और 39 रोड अंडरब्रिज भी तैयार होंगे। रेलवे के अनुसार चौथी लाइन बनने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी। वर्तमान में अत्यधिक दबाव के कारण कई ट्रेनों को आउटर पर रुकना पड़ता है, जिससे समयबद्धता प्रभावित होती है।

 

 


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.