ट्विशा शर्मा मामले में बड़ी कार्यवाई, जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष को पद से हटाया !
इन दिनों राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध जान जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं अब इस मामले में एक अहम जानकारी निकलकर सामने आ रही है। इस मामले में पूर्व जज और मौजूदा भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह को पद से हटाने साथ ही जांच के आदेश खाद्य विभाग ने दिए है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी दी। वहीं इसके बाद मध्य प्रदेश शासन ने जिला उपभोक्ता आयोग भोपाल-2 की अध्यक्ष को पद से हटा दिया है
बताया जा रहा है की ट्विशा शर्मा केस में कथित ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें रिटायर्ड जज गिरीबाला और मेजर हर्षित के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में उप सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य विभाग ने पत्र जारी किया है। उप सचिव ने रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता आयोग को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया की गिरीबाला सिंह के विरुद्ध दर्ज प्रकरण के चलते उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उप नियम 9 (2) जिसमें पद से हटाना शामिल है के अनुसार जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
वहीं इसके अलावा इस केस में दोबारा पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग को लेकर परिवार हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जांच रिपोर्ट मांगी है। गिरीबाला सिंह के खिलाफ भोपाल के कटारा हिल्स थाने में मामला दर्ज है और वे जमानत पर हैं। राज्य आयोग के रजिस्ट्रार को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश है। दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ है। आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और आचरण नियमों के तहत मामले की जांच होगी। शासन ने जांच प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने क्या कुछ कहा सुनिए।-----