Sagar- शाहपुर मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, भागने से पहले पुलिस ने दबोच लिया !

 

सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत शाहपुर में हुए दोहरे मर्डर कांड मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बता दें की यह कार्यवाई सागर के मोतीनगर थाना पुलिस ने की है। बताया गया की पुलिस टीमों ने सेमाढाना, परगासपुरा और जैसीनगर क्षेत्र के अलग-अलग संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

 

 

 

 

और विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। जहां मुखबिर से सूचना मिली की मामले का अन्य संदेही आरोपी सत्यपाल लोधी अपने दो साथियों के साथ भोपाल रोड जैसीनगर तिगड्डा के पास खड़ा हुआ है जो प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में है। जिसके बाद टीम तत्काल रवाना हुई। और जैसीनगर तिगड्डा पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिन्हे थाना मोतीनगर लाया गया।

 

 

 

 

पूछताछ में आरोपी सत्यपाल लोधी ने कबूल किया की वह मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी के साथ शाहपुर शराब कंपनी में काम करता था। घटना के समय मारपीट में भी शामिल था। जिसे दुर्घटना का रूप देने पुलिस को भ्रामक सूचना दी थी वहीं अपने दो अन्य साथियों पुष्पेन्द्र लोधी और संदीप लोधी की मदद से फरारी काटने की योजना बना रहा था। फरारी के लिए उसने शराब कंपनी के खाते से आरोपी पुष्पेन्द्र और संदीप लोधी के खातों में पैसे ट्रांसफर किये थे। आरोपी सत्यपाल से पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी का मोबाइल फोन जप्त किया है। जिसमें महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

 

गौरतलब है की बीते 9 मई को शाहपुर के फरियादी सूरज अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी की 8 मई 2026 को रात के समय शराब बेचने के संदेह को लेकर आरोपी नीलेश अहिरवार, भगवत पटैल, अंशुल यादव, छोटू उर्फ हर्ष सिंह लोधी, अभिषेक पटैल, द्वारा फरियादी और नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई थी। साथ ही लाठी डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई थी। गंभीर घायल नीरज प्रजापति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं सूरज अहिरवार की इलाज के दौरान जान चली गयी थी। सानौधा पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। साथ ही मामले की जांच शुरू की थी।------


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.