Sagar -कटर गैंग के सरगना ने घर के सामने गोली मारकर की हत्या, ये है बड़ी वजह

 

सागर मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मछरयाई इलाके में गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे मयंक साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को घर से महज 100 मीटर के फासले पर रहने वाले यश सोनी ने अंजाम दिया। आरोपी कटरबाज गैंग का सरगना है। पुलिस के अनुसार दोस्तों के साथ खड़ा यश सोनी 315 बोर का कट्टा लेकर पहले से तैयार था। जैसे ही उसने मयंक को देखा कट्टा निकाल लिया, उसके दोस्त भाग निकले। मयंक जब यश के घर के सामने पहुंचा तो उसपर फायर कर दिया। गोली सीधे मयंक के चेहरे पर लगी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई।

 

 

 


घटना के बाद एएसपी लोकेश सिन्हा मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आरोपी और मृतक दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। मृतक मयंक साहू और आरोपी यश सोनी करीब एक साल पहले तक अच्छे दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। तभी से इनके बीच रंजिश चल रही थी।

 

 

 


यश सोनी पर मोतीनगर थाना क्षेत्र में हाल में मोबाइल दुकान में लूट की वारदात का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार यश ने दुकान से मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश की थी। यश सोनी के बड़े भाई जय सोनी का पिछले साल होली के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश घाट पर हत्या कर दी गई थी। इस पुरानी रंजिश का भी इस घटना से संबंध हो सकता है। पुलिस को घटनास्थल पर कट्टे का हिस्सा भी मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी जो फुटेज मिले हैं उनमें भागते हुए मयंक और उसके साथी व यश सोनी दिख रहे हैं।


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.