दोस्त के साथ सुनसान जगह गई थी युवती,युवकों ने गलत नीयत से हरकत करते हुए पीटा,युवती की गई जान !

 

एक युवती अपने दोस्त के साथ में सुनसान जगह पर गयी हुई थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे जिन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ की, लेकिन जब उसने मना किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जहां गंभीर रूप से घायल हुई युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जांच की जा रही है की आखिर युवती की जान किस वजह से गयी है।

 

 

 


बताया गया की वह अपने 17 साल के नाबालिग दोस्त के साथ सुनसान जगह पर गई थी। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ और गंदे काम का प्रयास किया। युवती के साथ मौजूद नाबालिग ने जब विरोध किया तो उसके साथ युवकों ने बेरहमी से मारपीट की जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। लेकिन जैसे ही उसे होश आया तो उसने विरोध किया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लेकिन उसकी जान किन परिस्थितियों में गयी है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।

 

 

 

 


अनूपपुर एसपी का कहना है की शुरुआती जांच में युवती के साथ छेड़छाड़ और नाबालिग के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस फिलहाल इसे गंदे काम के प्रयास के रूप में जांच रही है। बता दें की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की बॉडी का पीएम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद जान जाने की असली वजह सामने आ सकेगी।------


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.