सागर- सड़क निर्माण में लगा रहे घटिया सामग्री,बनते साथ ही पड़ी दरारें,लोगों ने लगाए आरोप !
सागर जिले के गौरझामर क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है की जो सीसी सड़क बनाई जा रही है उसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसका नतीजा ये है की सड़क बनने के साथ यह उसमें दरारे आ गयी हैं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। ऐसा भी आरोप है की कहीं सड़क की चौड़ाई 25 फ़ीट है तो कहीं महज 8 फ़ीट की चौड़ाई रखी गयी है। सड़क में जगह-जगह पर दरारें पड़ गयी हैं जो भ्रष्टाचार को उजागर करता है।
बताया गया की गौरझामर के वार्ड नंबर 10 में PWD द्वारा ठेकेदार से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन इस दौरान भारी अनियमितताएं सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोड के ढलने के एक दिन बाद ही उसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं है। सड़क को मनमाने तरीके से बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है की जब सड़क बनाई ही जा रही है तो गुणवत्ता से बनाई जाए। ठेकदार से शिकायत की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय विधायक को फोन लगाया था लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया। सरपंच और सचिव से शिकायत की गयी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कार्यवाई की मांग की है।
जब इस मामले में सम्बंधित अधिकारीयों से जानकारी लेना चाही तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। ग्रामीणों का ये भी कहना है की शासन द्वारा स्वीकृत करोड़ों की राशि का सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है। निर्माण में डस्ट युक्त काली रेत लगाकर शासन को चूना लगाया जा रहा है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर से जांच कराकर भुगतान रोकने और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है मामले में फिलहाल ठेकेदार और PWD अधिकारियों से सम्पर्क नहीं हो पाया है।