दोस्त से थी रंजिश इसलिए डराना चाहते थे,लेकिन कर दिया मर्डर और नदी किनारे दफना दिया !
तीन युवक आपस में अच्छे दोस्त थे लेकिन किसी बात को लेकर एक युवक तीसरे युवक से आपसी रंजिश रखने लगा। जिसका अंजाम ये हुआ की दोनों ने मिलकर तीसरे दोस्त का मर्डर कर दिया। यही नहीं किसी को भनक न लगे इसलिए उसकी डेड बॉडी को नदी के किनारे दफना भी दिया गया। लेकिन कानून के लम्बे हाथ दोनों तक पहुँच गए और मामले का खुलासा हुआ। घटना बुरहानपुर जिले की है।
जहां आपसी रंजिश में युवक के सिर पर रॉड से हमला कर उसका मर्डर किया गया। इसके बाद बडवाल टेकरी में ताप्ती नदी के किनारे जमीन में बॉडी को गाड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना से पहले मृतक के साथ गए दो युवकों से कड़ी पूछताछ की, जिसमें एक युवक ने वारदात करना कबूल किया। जिस पर उस युवक द्वारा बताई गयी जगह पर पहुंची और खुदाई कर बॉडी को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया की शिकारपुरा थाना क्षेत्र के बडवाल टेकरी निवासी तीन युवक आपस में दोस्त थे। जिसमें एक युवक मृतक चेतन ठाकुर से आपसी रंजिश रखता था। जिसके चलते दोनों आरोपी युवकों ने चेतन को अपने साथ टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर बडवाल टेकरी के पास ताप्ती नदी के किनारे ले गए। जहां एक युवक ने मौका पाकर चेतन के सिर पर पीछे से लोहे की रॉड से वार कर दिया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मर्डर के बाद हमला करने वाले युवक ने अपने साथी को धमकाया और ये बात बताने पर उसका भी यही हश्र करने की बात कही।
वहीं युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने शिकारपुरा ठाणे में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जहां पता चला कि चेतन के साथ क्षेत्र के ही दो युवक दिखे थे। जिन्हे थाने बुलाकर अलग‑अलग पूछताछ की। पहले तो उन्होंने मना किया। लेकिन जब सख्ती की तो एक युवक ने सच उगल दिया। इसके बाद नदी किनारे दफ़्न बॉडी को निकाला गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा थी। जिससे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं युवक भी गुमराह कर रहे थे। करीब पांच जगह खुदाई करानी पड़ी। पुलिस ने बॉडी को पीएम के लिए भेजा था। मामले में परिजन कड़ी कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ आरोपियों का कहना है की वे चेतन को बस डराना चाहते थे। एसपी आशुतोष बागरी का कहना है की दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है मामले की जांच जारी है।------