घरेलु सामान की आड़ में गांजा तस्करी, ट्रेन से ला रहे थे खेप,पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 7 को पकड़ा !

 

घरेलु सामान की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस को भनक लगने के बाद टीम ने योजना बनाई। जिसके तहत पंजाब मेल ट्रेन से सात लोगों को हिरासत में लिया गया। हैरानी की बात ये है की इनमें पांच महिलाऐं भी शामिल हैं। जिनके पास से 36 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 4 लाख रूपये बताई जा रही है। राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच टीम ने गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

 


पुलिस जांच में सामने आया कि लोगों को शक ना हो इसलिए आरोपी घरेलू सामान साथ लेकर चल रहे थे। उनके पास प्लास्टिक की टोकरी, बाल्टियां, तगाड़ी और अन्य सामान था। जिसकी आड़ में गांजा छिपाकर भोपाल लाया जा रहा था। दरअसल बताया गया की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पंजाब मेल ट्रेन से गांजा लेकर भोपाल आ रहे हैं। आरोपी आउटर इलाके में उतरकर जंगल के रास्ते छोला क्षेत्र तक पहुंचेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बजरिया इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। जब बैग और बोरियों की जांच की गयी तो उनमें टेप से पैक किए गए कई पैकेट मिले। जिन्हे खोलने पर उनमें गांजा पाया गया। जब पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने भी गांजा लाने की बात को कबूल किया।

 

 

पकड़े गए आरोपियों में राहुल सौदा, रवि मेसकर, रचना सौदा, सीमा सौदा, निधि सौदा, काजल मेसकर और आरती ऊंटबार शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े बड़े तस्करों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में साइबर क्राइम एसपी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.