जेठ ने बहु से कहा अघोरी लगे हैं फिर तंत्र-मंत्र के नाम पर मिटाई ह-वस, पाक रिश्ते को किया नापाक !
एक व्यक्ति ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। साथ ही जेठ और देवरानी जैसे पाक रिश्ते को भी नापाक कर दिया। उसने अपनी ही बहु को अघोरी का डर दिखाकर उसके साथ गंदे काम को अंजाम दिया। जी हां हैरान कर देने वाला ये मामला एमपी के पन्ना जिले का है। दरअसल जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी से कहा की तुम्हे अघोरी लगा है तंत्र-मंत्र करना पड़ेगा जिससे ही समस्या दूर होगी। फिर झाड़ फूंक के बहाने साजिश रची और नशीला पदार्थ सुंघाकर गंदा काम किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जेठ की तलाश शुरू की है।
यह पूरी घटना पन्ना के कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल लाइन चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोपी पेशे से मिस्त्री है जो झाड़-फूंक का ढोंग करता था। उसने अपने ही मजदूर भाई और बहू को जाल में फंसाने अघोरी लगे होने की बात कही। जिसके डर से दंपत्ति ने उपाय पूछा तो तांत्रिक जेठ ने अंडा, शराब और गांजे जैसी तंत्र-मंत्र की सामग्री मंगवाई। बीते 18 मई की रात आरोपी भाई के घर पहुंचा। उसने उसे कमरे से बाहर भेजकर बहू को अकेले में झाड़-फूंक के बहाने बुलाया। वहां उसने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध किया फिर अपनी हवस मिटाई। और जाते समय ये कहकर गया की अब अघोरी पीछा छोड़ देगा। लेकिन जब महिला होश में आई तो उसने पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गयी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने जानकारी दी।