पटाखा फैक्टरी का मालिक एयरपोर्ट से गिरफ्तार,चीन से लौटते ही मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

 

 

                   

एमपी के देवास जिले में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक के बाद एक करीब 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं कई लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटाखा फैक्टरी के असली मालिक को पुलिस ने चीज से लौटते ही गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया की मुकेश बिज ग्वांग्झू (चीन) से गुरुवार को ही भारत लौटा था। जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पट पकड़ा गया। मुकेश फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद से ही फरार था।

 

 

बताया जा रहा है की देवास पुलिस ने देशभर के एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। जिसके आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी। इसके बाद एमपी पुलिस उसे देवास लेकर आ रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक देवास स्थित पटाखा फैक्ट्री में जब धमाका हुआ था तो मुकेश विज चीन में ही था। 

 

दरअसल बीते 14 मई को टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। शुरुआत में तीन जान जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद संख्या बढ़कर 9 हो गई। मृतकों में अधिकतर बिहार निवासी है। फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सीएम मोहन यादव के निर्देश पर कठोर कार्रवाई हुई है। कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। इसके बाद रिटायर्ड जज ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया था।

 

 

जांच पूरी होने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे। बता दें की पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में छह लोग नामजद अभियुक्त हैं। इसमें तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। देवास पुलिस फैक्ट्री मालिक मुकेश विज के भाई को पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही कुछ स्थानीय लोग हैं। बताया जाता है कि कंपनी मालिक को कुछ स्थानीय स्तर के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त था। पुलिस तमाम कड़ियों की जांच कर रही है।------


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.