स्वीमिंग पूल में अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से बच्चों की बिगड़ी तबियत, मच गई अफरा-तफरी !

 

युवाओं समेत बड़ी संख्या में बच्चे एक स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग कर रहे थे लेकिन तभी वहां अचानक से अफरा तफरी मच गयी। क्लोरीन गैस का रिसाव होने से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। सबसे ज्यादा खांसी की शिकायत हुई। घटना राजधानी भोपाल की है। जहां प्रकाश तरण पुष्कर में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद करीब चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है की शाम के समय बड़ी संख्या में बच्चे स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी अचानक गैस रिसाव हुआ। जिससे पूल परिसर में मौजूद बच्चों को परेशानी महसूस होने लगी।

 

 

 

 

परिजनों का कहना था की उस समय करीब 20 से 25 बच्चे स्विमिंग कर रहे थे। स्थिति बिगड़ते देख कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और कुछ बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्चों का परीक्षण कर प्राथमिक इलाज किया। कुछ देर निगरानी में रखने के बाद उन्हें घर भेज दिया था। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर परिजनों को बच्चों की सेहत पर अगले 24 घंटे तक नजर रखने की सलाह दी थी।

 

 

 

 

 

वहीं इस घटना को लेकर प्रकाश तरण पुष्कर प्रबंधन का कहना था की पाइपलाइन में तकनीकी खराबी के कारण क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। हवा का दबाव बढ़ने से गैस तेजी से फैल गई। जिससे बच्चों को खांसी और घबराहट की शिकायत हुई। मैनेजर के मुताबिक प्रकाश तरण पुष्कर में इस तरह की घटना की पुर्नवृत्ति ना हो उसके लिए पूरे सिस्टम की जांच कराई जा रही है।------


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.