चला बुलडोजर! से उड़ते नोटों ने मचाई सनसनी, सड़क चौड़ीकरण के लिए 170 मकानों पर कार्रवाई

 

एमपी के इंदौर के छावनी क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम ने मास्टर प्लान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया। इस दौरान करीब 170 मकानों और भवनों के अवैध तथा बाधक हिस्सों को हटाया गया। भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और निगम अमले की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के दौरान कई जगह विरोध भी देखने को मिला। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक मास्टर प्लान के तहत इस मार्ग को 80 फीट चौड़ा किया जाना है। हालांकि व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए फिलहाल 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सुबह से ही निगम का अमला जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गया था। कार्रवाई के दौरान कई मकानों के आगे बने हिस्सों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। कुछ भवनों पर कोर्ट का स्टे होने के कारण उन्हें फिलहाल राहत दी गई। इस बीच कार्रवाई के दौरान एक हादसा भी हो गया। बताया जा रहा है कि एक रहवासी अपना सामान हटाने में लगा था, तभी अचानक उस पर बिजली का तार गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद निगम कर्मचारियों ने उसे पहले ही दूर रहने की समझाइश दी थी।

कार्रवाई के दौरान एक और घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया। एक मकान मालिक समय रहते अपना सामान नहीं हटा पाया था। जब निगम की टीम ने मकान का हिस्सा तोड़ा, तो अंदर रखी अलमारी टूट गई और उसमें रखे नोट सड़क पर उड़ने लगे। सड़क पर बिखरे नोट देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग नोट उठाने दौड़ पड़े। हालांकि निगम कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और सभी नोट एकत्र कर मकान मालिक को वापस सौंप दिए। वहीं कई स्थानों पर रहवासियों और व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान जारी रखा। फिलहाल नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और ट्रैफिक मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.