Sagar-अब खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन! 3 दिन में मिलेगा यूरिया, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था

 

सागर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही मनमाफिक दामों की चिंता सताएगी। सरकार ने खाद वितरण की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है, जिससे किसान घर बैठे ई-टोकन बुक कर यूरिया प्राप्त कर सकेंगे।

दरअसल, प्रदेश में हर साल खाद की किल्लत बड़ी समस्या बन जाती है। मध्य प्रदेश सरकार ने “ई विकास प्रणाली” के तहत नई व्यवस्था लागू की है। सागर जिले में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 1 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है।

 

 

नई व्यवस्था के तहत किसानों को सबसे पहले ई विकास प्रणाली पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद किसान ऑनलाइन ई-टोकन बुक कर सकेगा और तय समय के भीतर किसी भी केंद्र से खाद उठा सकेगा। हालांकि, एक जरूरी नियम यह भी है कि अगर किसान 3 दिन के भीतर खाद नहीं उठाता है, तो उसका टोकन निरस्त हो जाएगा और उसे दोबारा रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। सरकार ने फार्मर आईडी वाले और बिना फार्मर आईडी वाले किसानों के लिए अलग-अलग बुकिंग प्रक्रिया तय की है। खास बात यह है कि किसान जरूरत के हिसाब से खाद लेने के बाद दोबारा भी ई-टोकन बुक कर अतिरिक्त खाद प्राप्त कर सकता है।

 

 

कृषि विभाग का दावा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कृषि विभाग के उपसंचालक राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, सागर जिले में अब तक करीब 35 हजार किसान ई-टोकन बुक कर खाद उठा चुके हैं। अब देखना होगा कि सरकार की यह नई डिजिटल व्यवस्था किसानों के लिए कितनी कारगर साबित होती है और क्या इससे खाद की कालाबाजारी और लंबी लाइनों की समस्या खत्म हो पाएगी।

 

 


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.