दूल्हे समेत 5 पर केस दर्ज, 80 लाख दहेज लेने के बाद 50 लाख की और मांग, फर्जी अफसर बनकर रचाई शादी!

 

एमपी के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी और रिश्तों के नाम पर हो रहे बड़े धोखे की परतें खोल दी हैं। यहां एक युवक ने खुद को कलेक्ट्रेट का जनसंपर्क अधिकारी यानी PRO बताकर शादी रचाई, लाखों रुपए का दहेज लिया और फिर शादी के बाद असली चेहरा सामने आ गया। आरोप है कि दूल्हा सरकारी अफसर नहीं, बल्कि बेरोजगार निकला। अब पीड़िता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला ग्वालियर के मुरार इलाके का है। पीड़िता शिखा जैन ने महिला थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी गौरव जैन ने खुद को कलेक्ट्रेट में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी बताया था। इसी झूठी पहचान के आधार पर दोनों की शादी तय हुई।

पीड़िता के मुताबिक शादी में उसके परिवार ने करीब 80 से 90 लाख रुपए खर्च किए। आरोप है कि शादी से पहले ही 21 लाख रुपए नकद, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, 35 तोला सोना, 3 किलो चांदी के बर्तन और गृहस्थी का सामान दिया गया था। लेकिन शादी के बाद भी ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि विदाई के दूसरे दिन से ही पीड़िता को ताने दिए जाने लगे। बाद में उसे पता चला कि पति किसी सरकारी नौकरी में नहीं है और उसकी कॉन्ट्रैक्ट नौकरी भी पहले खत्म हो चुकी थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने मायके से 50 लाख रुपए और लाने का दबाव बनाया। पैसे नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की गई, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और परिवार से बात तक नहीं करने दी गई। मार्च 2026 में हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपी पति, सास, देवर और ननद ने मिलकर महिला को घर से निकाल दिया। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पति गौरव जैन समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.