सागर- गरीबी में गीला आटा,आँखों के सामने जल गए आशियाने,रोने पर मजबूर गरीब | SAGAR TV NEWS |
एक कहावत है की गरीबी में गीला आटा, वह मंज़र कितना भयानक होता है की जब आँखों के सामने ही खुद का आशियाना उजड़ जाए। एक पल में मानो उम्मीदें, सपने बिखर से जाएं। और बस यही ख़याल आये की अब आखिर क्या होगा। दरअसल हम सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र की बात कर रहे हैं। जहां बिचपुरी गांव में तीन परिवारों के ऊपर अचानक से आफत आ गयी। और उनके मकानों में अज्ञात कारणों से ऐसी आग लगी की सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया।
वह कुछ भी नहीं कर पाए, क्योंकि आग बहुत तेजी से फ़ैल रही थी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी थी। तीनों मकानों में भीषण आग लगने से जहां गृहस्थी का सामान ख़ाक हो गया। तो परिवारों के सामने काफी संकट भी खड़ा हो गया है। आग में उन्हें हज़ारों रूपये का नुक्सान हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी जहां स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जिन मकानों में आग लगी वह तीनों बेहद साधारण गरीब परिवार हैं। बताया जा रहा है की बिचपुरी गांव में बड़ा हादसा हो गया। गरीब परिवार हरगोविन्द लोधी, पप्पू लोधी और रघुवीर लोधी के मकानों में अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। जो देखते ही देखते बढ़ती जा रही थी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की थी। लेकिन दमकल के पहुँचने के बाद आग बुझाई जा सकी। आग कैसे लगी फिलहाल ये बात साफ़ नहीं है। जांच पड़ताल के बाद ही साफ़ हो सकेगा की आखिर आग लगने का कारण क्या है।