ढाबा गैंग का आतंक,हफ्ता न देने पर युवक पर बरसाए ताबड़-तोड़ डंडे, हैरान कर देगा वीडियो ! SAGAR TV NEWS

 

एक युवक के साथ बेरहमी के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग युवक को लाठी-डंडों और प्लास्टिक के पाइप के साथ पीटते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरी वारदात को ढाबा गैंग द्वारा अंजाम देने की बात कही जा रही है। मामला उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां हफ्ता न देने पर मारपीट की गयी। वहीं घटना का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें नज़र आ रहा है की युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई जा रही हैं वह बचाने की गुहार भी लगा रहा है लेकिन इसके बाद भी उसके साथ पिटाई की जा रही है।

 


वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

घटना को लेकर बताया जा रहा है की भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलियाहामा गांव में रहने वाला संदीप कुमावत बीते 11 मई को बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में धर्मेंद्र, बंटी, कुलदीप रुपेश चौधरी और अन्य साथियों ने उसे रोका और शराब पीने के लिए पांच हजार रुपए मांगे। लेकिन जब रुपए देने से मना किया तो उन्होंने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। इस घटना का विडियो अब वायरल होने के बाद भैरवगढ़ पुलिस ने ढाबा गैंग के चार बदमाशों को गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले मे समाजसेवी हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि इस गैंग क्षेत्र में काफी आतंक और इन्हें पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। इसको लेकर 25 मई को एसपी आफिस का घेराव किया जायेगा।
वहीं मामले में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया की विडियो के आधार पर अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.