जैन मंदिर में चोरी! दान पेटियां उठाकर ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह रोड स्थित प्रसिद्ध विरागोदय जैन तीर्थ मंदिर परिसर में देर रात हुई चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। नकाबपोश बदमाश मंदिर में घुसे और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी दान पेटियों को ही उठा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह दुस्साहसिक चोरी पथरिया स्थित विरागोदय जैन तीर्थ मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात करीब 2 बजकर 38 मिनट पर हुई। जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में दाखिल हुए और वहां रखी दान राशि से भरी दो दान पेटियों को घसीटते हुए अपने साथ ले गए।

 

 

सीसीटीवी फुटेज में दोनों नकाबपोश बेहद बेखौफ नजर आ रहे हैं। जिस तरीके से बदमाश सीधे दान पेटियों तक पहुंचे और उन्हें उठाकर ले गए, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें मंदिर परिसर और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। बताया जा रहा है कि दान पेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी रखी थी। चोरी के बाद दोनों पेटियां मंदिर से कुछ दूरी पर खेत में खाली हालत में मिलीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर करीब 90 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हुए हैं।

 

 

घटना के बाद मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल में इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.