मास्क लगाकर भाई की जगह दे रहा था एग्जाम, प्रोफेसर की सतर्कता से खुला राज, कॉलेज में पकड़ा गया मुन्ना भाई!

 

एमपी के सिवनी के शासकीय पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान फिल्म ‘मुन्ना भाई’ जैसा मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपने भाई की जगह परीक्षा देता हुआ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए मास्क लगाया था, लेकिन प्रोफेसर की सतर्क नजरों से बच नहीं सका। मामला सामने आते ही कॉलेज और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, सिवनी के शासकीय पीजी कॉलेज में वार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। कक्ष क्रमांक 46 में अर्थशास्त्र विषय का पेपर हो रहा था। इसी दौरान परीक्षा ड्यूटी में तैनात प्रवेक्षक को एक छात्र की गतिविधियों पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई और दस्तावेजों का मिलान किया गया, तब पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

जांच में पता चला कि परीक्षा दे रहा युवक अजय गहलोद था, जबकि वह अपने भाई अनुज गहलोद के नाम पर एग्जाम दे रहा था। बताया जा रहा है कि अनुज ने स्वास्थ्य खराब होने का बहाना बनाकर अपने भाई को परीक्षा देने भेजा था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी युवक ने मास्क भी पहन रखा था, ताकि किसी को शक न हो सके। लेकिन कॉलेज के प्रवेक्षक की सतर्कता के चलते यह फर्जीवाड़ा ज्यादा देर तक नहीं चल सका। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की, जिसमें साफ हो गया कि परीक्षा देने वाला छात्र असली परीक्षार्थी नहीं है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने नकल प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कॉलेज से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य मांगे गए हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था की सुरक्षा और निगरानी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं कॉलेज में ‘मुन्ना भाई’ पकड़े जाने की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.