ट्विशा केस में बड़ा मोड़! पति समर्थ हिरासत में, AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमॉर्टम

 

एमपी के भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आरोपी पति समर्थ सिंह को एमपी के जबलपुर से हिरासत में लेकर भोपाल लाया जा रहा है। पहचान छिपाने के लिए पुलिस ने समर्थ के कपड़े तक बदलवाए। वहीं हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम करेगी। पूरे मामले ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। वह कैप और मास्क लगाकर कोर्ट परिसर में मौजूद था, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे। लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ट्विशा के पिता के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि समर्थ कोर्ट नंबर-32 में छिपकर बैठा था और सवाल उठाया कि आखिर उसे वहां बैठने की अनुमति किसने दी।

 

 

इधर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर की निगरानी में विशेषज्ञ टीम भोपाल AIIMS पहुंचकर पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी और रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी जाएगी। मामले में नया मोड़ तब आया जब मध्य प्रदेश सरकार ने इस केस की CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को सहमति पत्र भेज दिया। दूसरी तरफ सरकार ने हाईकोर्ट में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग भी की है। सरकार का कहना है कि आरोपियों की ओर से जांच प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

वहीं शुक्रवार को गिरिबाला सिंह के वकील मीडिया के सवालों पर भड़क गए। कैमरे में कैद वीडियो में वे कार के बोनट पर हाथ मारते और पत्रकारों से बहस करते नजर आए। उन्होंने कहा कि “क्या कोई कानून है कि हर सवाल का जवाब देना जरूरी हो?” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल ट्विशा शर्मा मौत मामला अब हाईप्रोफाइल जांच में बदल चुका है। CBI जांच, दोबारा पोस्टमॉर्टम और आरोपी पति की हिरासत के बाद अब पूरे प्रदेश की नजरें अगली सुनवाई और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

 


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.