पूर्व भाजपा अध्यक्ष की पत्नी की पोस्ट चर्चाओं में, पेट्रोल-डीजल पर सोशल मीडिया में कसा व्यंगात्मक तंज !
इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। वहीं इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिस पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने एक तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज़ में लिखा की आज कल हर चीज ईएमआई पर उपलब्ध है। ठीक उसी तरह जल्द ही पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए भी लोन की सुविधा शुरू हो सकती है। इस पोस्ट को उन्होने सोशल मीडिया पर साझा कर महंगाई और वैश्विक तेल संकट पर चिंता व्यक्त की है।
सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति शर्मा ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की जल्द पेट्रोल-डीजल लोन पर भी मिलेगा। सिर्फ 10 प्रतिशत ईएमआई पर फ्यूल खरीद सकेंगे। पोस्ट के जरिये उन्होंने ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए आम लोगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ की ओर ध्यान आकर्षित किया। अपने एक्स अकाउंट से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र किया और लिखा की दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे संघर्षों और तनाव का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है। जो पोस्ट की उसमें लिखा की लड़ाई किसी की भी हो, लेकिन उसका नुकसान आखिरकार आम जनता को ही उठाना पड़ता है। उनका कहना था कि वैश्विक अस्थिरता का सीधा प्रभाव तेल बाजार, परिवहन लागत और दै
निक जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। उनका कहना था कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए आम लोगों की परेशानियों का जिक्र किया। उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गयी है। यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।------