Sagar - खंजर लेकर युवती को ढूंढ रहा था युवक, फिर इस हाल में मिला पुलिस बुलानी पड़ी | SAGAR TV NEWS |
सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए सनसनीखेज मर्डर के मामले में पुलिस अभी मुख्य आरोपी को पकड़ भी नहीं पाई है कि कोतवाली थाना क्षेत्र से एक और बड़ी घटना सामने आ गई जिसमें एक युवक पुरव्याउ क्षेत्र में एक मेडिकल के सामने खून से लथपथ हालत में मिला, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है यह युवक काकागंज क्षेत्र का रहने वाला है और सुबह करीब 5:00 बजे से खंजर लेकर घूम रहा था मंदिर जाने वाली महिलाओं को परेशान कर रहा था अन्य लोगों के साथ भी मारपीट करने के प्रयास किया
यह उत्पात मचाने वाले युवक का नाम अप्पू बताया जा रहा है हालांकि इसको खंजर कैसे लगा और कब लगा किसने मारा इसका पता नहीं चल पाया है मेडिकल संचालक में अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो वहां पर यह युवक पड़ा हुआ था इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया
बताया तो यह भी जा रहा है कि एक लड़की की वजह से यह युवक सुबह से हथियार लेकर घूम रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में भी था वही स्थानीय लोगों मैं आरोप लगाया कि पुलिस थाना और घटना स्थल की दूरी लगभग आधा किलोमीटर है जिसका रास्ता तय करने में पुलिस को मुश्किल से 2 मिनट का वक्त लगता लेकिन इसके बाद भी पुलिस करीब 1 घंटे देरी से पहुंच पाई