सागर-घर से निकली युवती के साथ जंगल में अनहोनी, परिवार में पसरा मातम और फिर ! | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के आमेठ गांव से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि किशोरी गुरुवार से अचानक लापता थी। परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच शुक्रवार सुबह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किशोरी का शव उसके चाचा के मकान के पीछे मिला।
जानकारी के मुताबिक किशोरी ने शाम को फ़ोन पर बात कर रही थी फिर कहा चली गई पता नहीं चला फिर शुक्रवार की सुबह देखा की युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर किशोरी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, पारिवारिक स्थिति और किशोरी की गतिविधियों की भी जांच होगी। वहीं गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर अब पुलिस जांच पर टिकी हुई है कि आखिर इस मासूम किशोरी को ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर किस बात ने मजबूर किया।