शादी में जा रहा था परिवार रास्ते में काल बनकर आया ट्रेक्टर,युवक की गई जा-न, 3 पहुंचे अस्पताल

 

एक परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुसी ख़ुशी शादी समारोह में जा रहा था की उनको लेकर रास्ते से एक बुरी खबर आ गयी। ट्रेक्टर ट्रॉली के रौंदने की वजह से एक युवक की जान चली गयी। जबकि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पन्ना जिले के अमानगंज के मुख्य मार्ग से सामने आई है। जहां हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है की पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग पर बराछ मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां रेत से भरी एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पीड़ित परिवार सतना जिले के गौहानी से अमानगंज के कटहरी बिलहटा गाँव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे में 20 साल के युवक कैलाश सिंह की मौके पर ही जान चली गई। वहीं एक ही परिवार के तीन अन्य लोग हसीना, तीरथ सिंह और फूला सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की है।


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.