ट्विशा शर्मा की शादी के लाल जोड़े में तस्वीरें और पांच महीने में खामोश ज़िंदगी,वीडियो-फोटो कर देंगे भावुक

 

एक युवती जिसने काई सारे सपने देखे थे, कई ख्वाब बुने थे, कुछ समय पहले ही नई ज़िंदगी की शुरुआत की थी इस उम्मीद के साथ की सब कुछ अच्छा होगा। लेकिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। बात यहां चर्चित ट्विशा शर्मा मामले की हो रही है। उसकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद लोग भावुक हो गए। शादी के लाल जोड़े में सजने वाली ज़िंदगी महज 5 महीने में ख़त्म हो गई।
वहीं इस बीच जान जाने से पहले का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें ट्विशा शर्मा हेड मसाज कराते नजर आ रही है। जिस ब्यूटी पार्लर का यह सीसीटीवी बताया जा रहा है वह उसके ससुराल से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। तस्वीरों में वह रिलैक्स मूड में हेड मसाज करवा रही है।

ससुराल पक्ष द्वारा खुद जान देने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्विशा शर्मा की शादी साल 2025 दिसंबर में हुई थी। सामने आये वीडियो और तस्वीरों में वह लाल जोड़े में बेहद खुश नजर आ रही हैं। कहीं परिवार और दोस्तों के साथ हंसती दिखाई देती हैं। तो कहीं शादी की रस्मों के दौरान भावुक पल देखने मिलता है। पति समर्थ सिंह के साथ भी तस्वीरों में खुशहाल दिखाई देती है। दोनों परिवार खुश थे लेकिन कुछ समय बाद ही ट्विशा की संदिग्ध जान चली जाती है। जिसके बाद कई सवाल गहरा रहे हैं। बात सिर्फ ये की आखिर ऐसा क्या था जो दर्दनाक घटना में बदल गया।

एक तरफ ट्विशा के परिवार का आरोप है की शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। आरोप है की दहेज की मांग और लगातार दबाव ने उनकी बेटी को तोड़ दिया था। परिवार पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी पति समर्थ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गृह विभाग की ओर से सीबीआई जांच के लिए केंद्र को सिफारिश की गई है। फिलहाल ये मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है।--


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.