शादी के 15 दिन बाद दुल्हन बनी नवविवाहिता की जेठ ने की ह त्या और फिर!

 

एमपी के सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी के महज 15 दिन बाद ही एक नवविवाहिता की उसके ही जेठ ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम खजरी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतका की शादी करीब दो हफ्ते पहले ही हुई थी और वह अपने ससुराल में रह रही थी। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ महिला और उसकी भांजी मौजूद थीं। तभी महिला का जेठ घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी अचानक खूनी वारदात में बदल गई। आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और नवविवाहिता के गले पर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्णा लालचंदानी के मुताबिक आरोपी मृतका का जेठ है, जिसकी अब तक शादी नहीं हुई थी। छोटे भाई और बहनों की शादी हो जाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान और नाराज चल रहा था। कुछ समय पहले उसका परिवार से विवाद भी हुआ था। वारदात के बाद आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.