Sagar- बाघराज वार्ड में पानी को लेकर हाहाकार ! 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर लोग

 

सागर शहर के बाघराज वार्ड में पानी का संकट अब लोगों के सब्र की सीमा तोड़ता नजर आ रहा है। नगर निगम क्षेत्र के किशोर न्यायालय इलाके में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को पीने का पानी लेने के लिए रोज करीब 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की इस परेशानी ने लोगों की जिंदगी बेहाल कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, इलाके के हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। सुबह होते ही महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी की तलाश में घरों से निकल जाते हैं। कई परिवारों का पूरा दिन सिर्फ पानी जुटाने में ही गुजर रहा है।

 

 

 

 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि तेज गर्मी में हालात और भी भयावह हो गए हैं। लोगों को सिर पर बर्तन रखकर दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें रोज संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मीडिया के सामने आए और अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

 

 

 

 

क्षेत्रवासियों ने शहर के जनप्रतिनिधियों को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। फिलहाल बाघराज वार्ड में पानी की किल्लत को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और अब सबकी नजर प्रशासन पर टिकी हुई है कि आखिर कब इस गंभीर समस्या का समाधान होगा।


By - sagar tv news
24-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.