सागर कलेक्टर के आदेश पर पटवारी सस्पेंड, राजस्व मामलों में भारी लापरवाही !

 

सागर जिले में राजस्व मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनसुनवाई में सामने आई शिकायत की जांच के बाद की गई, जिसमें पटवारी की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। मामला शाहगढ़ तहसील क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बगरौधा निवासी एक आवेदक ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन से जुड़े राजस्व प्रकरण में तहसीलदार शाहगढ़ द्वारा आदेश पारित किए जाने के बावजूद उस आदेश का अमल नहीं किया गया। आवेदक ने आरोप लगाया कि संबंधित हल्का पटवारी ने जानबूझकर कार्रवाई लंबित रखी।

 

 

 

 

जब मामले की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। जांच में सामने आया कि तत्कालीन हल्का पटवारी बरायठा छत्रपाल सिंह राजपूत ने न्यायालय तहसीलदार के आदेश का विधिपूर्वक पालन नहीं किया और मामले में गंभीर लापरवाही बरती। प्रशासन ने इसे पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग बंडा ने पटवारी छत्रपाल सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने साफ चेतावनी दी है कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पटवारियों और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम लोगों से जुड़े मामलों का समय सीमा में निराकरण किया जाए और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई को आम लोगों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं जिले के अन्य राजस्व कर्मचारियों के लिए भी यह सख्त संदेश है कि यदि काम में लापरवाही की गई तो कार्रवाई तय मानी जाएगी।


By - sagar tv news
24-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.