इंस्टाग्राम पर पांच बच्चों की माँ को हुआ प्यार, युवक के साथ भाग गई,फिर आया नया मोड़
इंस्टाग्राम पर पांच बच्चों की माँ की एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों में बातचीत का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ की दोनों में प्यार हो गया। और हद तो ये है की महिला अपनी एक बेटी को साथ में लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। हैरान और परेशान पति सीधा पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत करते हुए गुहार लगाई की उसकी पत्नी को वापस ला दो। मामला छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाई करते हुए पत्नी और प्रेमी को उदयपुर से दस्तयाब कर लिया। और उनसे पूछताछ की गयी।
बताया जा रहा है की महिला और युवक के बीच पिछले करीब 5 से 6 महीनों से इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत हो रही थी। जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। वहीं महिला के प्रेमी ने पुलिस को जानकारी दी की महिला ने उसे बताया था की उसकी केवल दो बेटियां हैं। दोनों में इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत शुरू हुई थी। जिसके बाद महिला ने साथ में रहने की बात कही। साथ ही ये भी कहा की वो वह घर पर परेशान रहती है। और उसके साथ ही रहना चाहती है। जिसके बाद वह साथ में चली गयी थी। जबकि महिला के पति का आरोप है कि उसकी पांच बेटियां होने की वजह से पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है की कांटी गांव निवासी मूलचंद अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में गुम इंसान की कायमी की गयी थी। पतासाजी की गयी साथ ही महिला और प्रेमी को दसीताब करते हुए उन्हें थाने लेकर आये बच्ची और महिला को पति के सुपुर्द कर दिया है महिला ने पुलिस को बताया की पति से विवाद होता रहता था जिससे वह प्रेमी के साथ गयी थी। मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है।--