अस्पताल के अंदर झाड़-फूंक, कमर दर्द से परेशान व्यक्ति का तंत्र-मंत्र से इलाज ! | SAGAR TV NEWS |

 

लोग इलाज कराने अस्पताल जाते हैं लेकिन फिर भी अन्धविश्वास में पड़े रहते हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है जहां जिला अस्पताल में एक शख्स का झाड़ फूंक से इलाज किये जाने की बात सामने आई है। आसपास लोग जमा होकर इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे थे। मामला रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल का है। जहां अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय के गेट के बाहर एक व्यक्ति का झाड़-फूंक किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जिस व्यक्ति का इलाज किया जा रहा था वह कमर दर्द से परेशान है।

 

 

बताया जा रहा है की कोलूडीह गांव निवासी अग्रसेन साकेत पिछले पांच सालों से कमर दर्द की समस्या से परेशान है। कई जगहों पर इलाज कराया गया। बावजूद इसके उसे आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
दरअसल अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के गेट के सामने कुछ लोग व्यक्ति पर मंत्र पढ़ते और झाड़-फूंक कर रहे थे।

 

अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधि देखकर मरीज और उनके परिजन भी हैरान हो गए। परिजनों के मुताबिक अग्रसेन साकेत लंबे समय से दर्द से परेशान है। कई डॉक्टरों को दिखाया। दवाइयां कराई गयी। लेकिन फिर भी उसे आराम नहीं मिला। जिसके बाद परिवार ने झाड़-फूंक का सहारा लिया।

अस्पताल परिसर में खुलेआम झाड़-फूंक होने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
24-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.