Sagar- मर्डर के बाद एक्शन में पुलिस, रात भर चली गुंडे बद माशों की धरपकड़

 

सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले बीच सड़क पर गोली मारकर मर्डर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि मुख्य आरोपी फरार है लेकिन इसके बाद से शहर भर की पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है और गुंडे बदमाशों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है, इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने भी करीब आधा दर्जन निगरानी सुधा बदमाशों को पकड़ा था और थाने लेकर आई थी जिनका सख्त हिदायत दी गई और इसमें दो आरोपी हाल की घटनाओं में संयुक्त पाए गए, जिन पर 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया,


बता दे कि सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिले भर में गुंडा-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने भी कार्रवाई की है। पुलिस ने दया उर्फ दयाशंकर निवासी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 और बिट्टू रैकवार निवासी पुरव्याऊ टौरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दया उर्फ दयाशंकर पर हाल ही किन्नर निशा से मारपीट कर कटर से हमला करने के आरोप लगे थे। इसके अलावा उसने कुछ दिन पहले इतवारी टोरी रंग महल के बाहर भी हंगामा किया था। आरोपी पर कैंट और कोतवाली थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानी और आदतन बदमाशों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही अन्य बदमाशों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।


By - sagar tv news
24-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.