चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत! मोती गार्डन में मिले दर्जनों मृत चमगादड़, फैली दहशत | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के बालाघाट जिले में भीषण गर्मी का असर अब वन्य जीवों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के प्रसिद्ध मोती गार्डन में एक दर्जन से अधिक चमगादड़ों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। पेड़ों के नीचे बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ मिलने के बाद इलाके में डर और चिंता का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बालाघाट का तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच मोती गार्डन में लोगों ने अचानक कई चमगादड़ों को पेड़ों से नीचे गिरते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ चमगादड़ जमीन पर गिरने के बाद तड़पते रहे और फिर उनकी मौत हो गई।

 

 

गार्डन में घूमने आए लोगों ने जब बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तुरंत प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत चमगादड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पशु चिकित्सकों ने मृत चमगादड़ों का पोस्टमार्टम किया। उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. घनश्याम परते के अनुसार शुरुआती जांच में किसी वायरस या संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी और तेज धूप की वजह से चमगादड़ों की मौत होने की संभावना ज्यादा है।

 

 

गौरतलब है कि इन दिनों बालाघाट जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान और लू का असर अब इंसानों के साथ-साथ पक्षियों और वन्य जीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक तापमान के कारण पेड़ों पर रहने वाले जीवों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल घटना के बाद मोती गार्डन में घूमने आने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है और प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।

 

 


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.