सागर- गोल्डन बॉय ने रचा इतिहास,3.30 सेकेंड में बनाया नॉकआउट विश्व रिकॉर्ड,जीता 23वां गोल्ड मेडल

 

सागर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का गौरव देश के गोल्डन बॉय सोहेल खान ने एक और कामयाबी हासिल करते हुए नया मुकाम हासिल किया है। इतिहास रचते हुए अब वह दुनिया के सबसे तेज नॉक आउट्स में शामिल हो गए हैं। भारतीय कूडो स्टार सोहेल खान ने 3.300 सेकेंड में विश्व रिकॉर्ड नॉकआउट और लगातार 23वां गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पुणे में आयोजित 4th National Kudo Championship Cup में Men’s -250 PI कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इस टूर्नामेंट में सोहेल ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। महज 3.30 सेकेंड में नॉकआउट जीत दर्ज कर विश्व कूडो इतिहास का सबसे तेज़ नॉकआउट रिकॉर्ड बनाया वहीं लगातार 23वां गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय खेल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में अपनी जगह और मजबूत कर ली है। बताया गया की यह उपलब्धि दुनिया के सबसे तेज़ कॉम्बैट स्पोर्ट्स नॉकआउट्स में भी गिनी जा रही है इससे सोहेल की पहचान भारत के सबसे डॉमिनेंट कॉम्बैट एथलीट्स में और मजबूत हुई है। पूरे टूर्नामेंट में सोहेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आक्रामक फिनिशिंग, बेहतरीन ग्रैपलिंग और रणनीतिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया। सोहेल को पहले राउंड में बाय मिला। दूसरे राउंड में उनके प्रतिद्वंदी छत्तीसगढ़ के गुलशन मुकाबले से पहले हट गए ऐतिहासिक पल रहा क्वार्टर फाइनल, जहां राजस्थान के राहुल व्यास के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत में ही मात्र 3.30 सेकेंड में अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर विश्व कूडो इतिहास का सबसे तेज़ नॉकआउट रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले पश्चिम बंगाल में आयोजित WMC India Ranking Series में अर्का बनर्जी द्वारा किया गया 4 सेकेंड का नॉकआउट सबसे तेज़ नॉकआउट्स में गिना जाता था। फाइनल मुकाबला उन्होंने 8-0 से अपने नाम किया। और लगातार 23 राष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीतने का अपना ऐतिहासिक सिलसिला कायम रखा। इसका श्रेय उन्होंने अपने निजी कोच डॉ. मोहम्मद एजाज़ खान, म.प्र कूडो के हेड कोच, और अपने माता पिता को दिया है।--


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.