बाघ ने घर में सो रहे लोगों पर किया था हमला, महिला के बाद अब बाघ ने भी तोड़ा दम, आखिर हुआ क्या !

 

एक बाघ घर में घुस गया और आंगन में सो रहे सो रहे लोगों पर हमला बोल दिया था। जिससे एक महिला की जान चली गयी। जबकि करीब चार लोग घायल हो गए थे। वहीं अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां लोगों पर हमला करने वाले बाघ ने भी दम तोड़ दिया है। जिसकी वजह अभी साफ़ नहीं है की उसकी जान कैसे गयी। घटना उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर स्थित खेरवा टोला की है। हमले के बाद बाघ को वन विभाग द्वारा ट्रेंकुलाइज किया गया था।

 

 

 

बता दें की बाघ के हमले में 40 साल की महिला की जान चली गयी थी। वहीं रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों ने वन अमले पर हमला कर गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय का कहना है की पीएम रिपोर्ट के बाद जान जाने की वजह साफ़ होगी।

 

 

 

 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र अंतर्गत खेरवा टोला से दुखद घटना सामने आई थी। जहां ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक बीते दिन देर रात एक बाघ खेरवा टोला स्थित पाल परिवार के घर में घुसा उस समय परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे। तभी बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई। हमले में परिवार के कई अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। जिनका इलाज जारी है।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और बाघ को रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू किया। पार्क प्रबंधन द्वारा बाघ को ट्रैंकुलाइज भी किया गया। लेकिन इसी दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। नाराज लोगों ने पार्क प्रबंधन की टीम पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसी बीच बाघ की भी जान चली हो गई। फिलहाल यह अभी साफ़ नहीं है की उसने दम कैसे औरक्यों तोड़ा पार्क प्रबंधन जांच में जुट गया है।

 

 

 

 


इस पूरे मामले में फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय का कहना है की बाघ का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में वन विभाग और पुलिस बल तैनात किया गया है।


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.