शादी के 16 दिन बाद पति ने खोला बड़ा राज लुटेरी दुल्हन का खुलासा ! | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर ‘लुटेरी दुल्हन’ होने का आरोप लगाया है। शादी के महज 16 दिन बाद पति ने पत्नी और उसके कथित पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रवनी नाका इलाके का है। शिकायतकर्ता रतन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 मई को मुरैना निवासी राधा उर्फ दीक्षा शर्मा से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य था, लेकिन कुछ दिनों बाद पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा।

 

 

रतन के मुताबिक सोनू चौहान नाम का युवक खुद को राधा का मुंहबोला भाई बताता था और उसी ने शादी कराने में अहम भूमिका निभाई थी। धीरे-धीरे सोनू लगातार फोन कर राधा को गहने पहनाकर मायके भेजने का दबाव बनाने लगा। बार-बार फोन आने से रतन को शक हुआ और उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया। मोबाइल की चैट देखकर रतन के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि चैट में राधा और सोनू गहने और नकदी लेकर भागने की योजना बना रहे थे। इतना ही नहीं, दोनों की कथित योजना थी कि बाद में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूली जाए।

 

 

रतन ने पुलिस को बताया कि सोनू राधा का भाई नहीं बल्कि पति है। दोनों ने पहले से आर्य समाज में शादी कर रखी है। पीड़ित का आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो भोले-भाले युवकों को शादी के जाल में फंसाकर ठगी करता है। पुलिस ने महिला और उसके कथित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस गिरोह के पुराने रिकॉर्ड और अन्य संभावित शिकारों की जानकारी जुटाने में लगी है।

 

 


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.