लापता युवक का बांदा में मिला सुराग! अज्ञात श व और जूतों ने बढ़ाई सनसनी

 

एमपी के रीवा से लापता युवक अनूप सेन का मामला अब रहस्यमयी और सनसनीखेज होता जा रहा है। युवक की तलाश करते-करते पुलिस उत्तर प्रदेश के बांदा जिले तक पहुंच गई है, जहां एक अज्ञात शव और युवक के जूते मिलने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने निजी सुरक्षा एजेंसी संचालक और उसके परिजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक रीवा के निपनिया निवासी अनूप सेन कुछ समय पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को युवक की लोकेशन बांदा जिले में मिली। इसके बाद रीवा पुलिस की टीम शनिवार देर रात बांदा पहुंची और वहां जांच शुरू की।

बांदा में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लिया। शव की पहचान के लिए अनूप के परिजनों को भी बांदा बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मर्चुरी में रखा शव अनूप सेन का हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में एक निजी सुरक्षा एजेंसी का नाम सामने आने से कहानी और उलझ गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच के दौरान बांदा में युवक के जूते बरामद हुए हैं, जो कथित तौर पर सुरक्षा एजेंसी संचालक से जुड़े स्थान से मिले हैं।

अनूप के पिता धर्मेंद्र सेन ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा एजेंसी संचालक विवेक चतुर्वेदी और उसके साथियों ने उनके बेटे को बांदा ले जाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि उन्होंने शुरू से ही इन लोगों पर शक जताया था, लेकिन पुलिस ने शुरुआती दौर में गंभीरता नहीं दिखाई। एसपी से शिकायत के बाद जांच तेज हुई और पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की। अब रीवा और बांदा पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल अज्ञात शव की पहचान, बरामद सामान की पुष्टि और पूछताछ के बाद ही इस रहस्यमयी मामले का सच सामने आ सकेगा।


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.