सागर- मुआवजे की मांग पर टावर पर चढ़े किसान, उल्दन बांध परियोजना को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा

 

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उल्दन बांध परियोजना से प्रभावित तीन किसान मुआवजे की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। भीषण गर्मी में किसानों के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई। तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बंडा बृहद परियोजना के अंतर्गत उल्दन बांध का निर्माण किया गया है। प्रशासन इस बारिश में बांध का भराव करने की तैयारी में जुटा है। इसी को लेकर प्रभावित गांवों को खाली कराया जा रहा है।

 

 

लेकिन कई किसान ऐसे हैं जिन्हें अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। इसी बात से नाराज ग्राम किरौला के तीन किसान सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़े किसानों का कहना है कि प्रशासन लगातार गांव खाली कराने का दबाव बना रहा है, लेकिन उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।

 

 

दोपहर की भीषण गर्मी में किसान काफी देर तक टावर पर बैठे रहे, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाइश देते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसान टावर से नीचे नहीं उतरे थे।

 

प्रशासन लगातार बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश में जुटा रहा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज हो सकता है। फिलहाल प्रशासन मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा करने और किसानों से संवाद बनाए रखने की बात कह रहा है।

 

 


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.