सागर- दो कार में हथियार लेकर आये 6 युवक, मर्डर की थी प्लानिंग,फिर पकड़े गए आरोपी | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद खुद पुलिस भी दंग रह गयी। जहां धारदार हथियार लेकर पहुंचे कुछ बदमाश मर्डर की साजिश रच रहे थे। जिनका टारगेट एक युवक था। लेकिन पुलिस को भनक लग गयी। जिसके बाद पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात होने से टल गयी। टीम ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कई हथियार बरामद किये गए हैं। साथ ही जिन दो कारों से बदमाश आये थे उनकी नेम प्लेट छिपाई गयी थी। जिन्हे जप्त किया गया है। इस पूरे मामले की जड़ प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस की छानबीन में दोनों गाड़ियों में खतरनाक हथियार मिले हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

 

 

जानकारी के मुताबिक रिजवान खान और उसके रिश्तेदार के बीच दो दिन पहले खुरई के सागर नाका चौराहा के पास प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद भोपाल और गंजबासौदा से कुछ हथियारबंद बदमाश खुरई पहुंचे। आरोपी एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट कार में सवार थे। जिनकी नंबर प्लेट को छिपाने की कोशिश भी की गई थी ताकि पहचान न हो सके। खुरई थाना पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस का पुलिस कहना है की आरोपी रिजवान खान के मर्डर की फिराक में थे। लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने भोपाल पासिंग स्कॉर्पियो में सवार सैय्यद जमीर निवासी जेल रोड के पास भोपाल थाना निशातपुरा, अमन नंदवंशी निवासी अब्दुल्लागंज जिला रायसेन, अमन पठान निवासी स्टेशन के पीछे गंजबासौदा को गिरफ्तार कर इनसे हथियार जब्त किए हैं। वहीं दूसरी विदिशा पासिंग कार से उमेश अहिरवार निवासी रविदास काॅलोनी गंजबासौदा, रवि राय निवासी फ्रीगंज थाना गंजबासौदा, संदीप यादव निवासी चोराबर रोड थाना गंजबासौदा को गिरफ्तार कर इनसे भी हथियार जब्त किए गए हैं।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.