सागर- पुलिस ने गुंडा और निगरानी शुदा बदमाशों की कराई परेड,साख लहज़े में दी हिदायत

 

सागर जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिनों कई तरह की वारदातें भी सामने आ रही है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है। और गुंडे-बदमाशों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही ये हिदायत भी दी जा रही है की अपराध नहीं करना है शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी। इसी को लेकर सागर के खुरई शहरी थाना पुलिस ने भी गुंडा और निगरानीशुदा बदमाशों की परेड कराई। इस दौरान पुलिस ने इन लोगों के फोटोग्राफ और फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।

शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी के मुताबिक एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना के निर्देश पर शहर के गुंडा और निगरानी बदमाशों की परेड कराई गई। जिसके दौरान उनके डोजियर फार्म्स और एमएएमएस के आधार पर चेकिंग, फोटोग्राफ साथ ही फिंगर प्रिंट कराए गए हैं। सभी से आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की गई। जहां सख्त हिदायत दी गई की शांति व्यवस्था बिगाड़ी तो कड़ी कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने एक-एक कर सभी से उनके वर्तमान कामकाज और गतिविधियों की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों के मोबाइल फोन की भी जांच की और सोशल मीडिया एक्टिविटी भी खंगाली। इस दौरान सभी को समझाइश दी गई कि अपराध छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। पुलिस ने साफ किया कि निगरानी लगातार जारी रहेगी।-


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.