सागर- गढ़ाकोटा में सड़कों पर उतरा जैन समाज, रीवा की घट-ना का गुस्सा, संतों की सुरक्षा की मांग

 

बीते दिनों एमपी के रीवा जिले में एक कार ने जैन साध्वियों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो साध्वियों की समाधि हो गयी थी घटना के बाद से जैन समाज में आक्रोश है और कार्यवाई की मांग के अलावा संतों की सुरक्षा की मांग तेज हो गयी है। इसी को लेकर सागर जिले के गढ़ाकोटा में भी सकल जैन समाज ने मौन जुलूस निकालते हुए विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे।

दरसक बीते दिनों रीवा में जैन साध्वी आर्यिका दो माताजी को एक कार चालक द्वारा टक्कर मारी गयी। जिससे दोनों की समाधि हो गयी थी। इसी को लेकर गढ़ाकोटा के बड़ा जैन मंदिर में शोक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके अलावा घटना के विरोध में नगर में मौन जुलूस भी निकाला गया। जिसमें रहली, पटना बुजुर्ग, अनंतपुरा, चांदपुर,काछी पिपरिया,बलेह, छिरारी,मुहली समेत अन्य गांवों के सकल जैन समाज ने एकजुट होकर मौन जुलूस निकाला। इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महेश दुबे को सौंपा। जिसमें दोषी वाहन चालक पर कठोर कार्रवाई करने और पूरे देश में साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

जैन समाज के लोगों ने घटना को सुनियोजित बताते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कहा गया की अहिंसा के पुजारी साधु-संतों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार से मांग है कि संत सुरक्षा कानून बनाया जाए।


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.