11KV सब स्टेशन में भड़की भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, कई गांवों की बिजली गुल

 

भीषण गर्मी के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एमपी के मुरैना जिले के बानमौर क्षेत्र में बड़फरा 11 केवी सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद करीब 10 से 15 गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह सब स्टेशन परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी निकलते ही ट्रांसमिशन लाइन और केबल में आग भड़क गई। परिसर में सूखी घास और झाड़ियां होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत सप्लाई बंद की और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने भी बाल्टियों और पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हालात बिगड़ते चले गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक सब स्टेशन की कई केबल पूरी तरह जल चुकी थीं। इस हादसे के चलते आसपास के 10 से 15 गांवों की बिजली सप्लाई घंटों बंद रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया और करीब 4 से 5 घंटे की मेहनत के बाद नई केबल डालकर बिजली सप्लाई बहाल की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सब स्टेशन से उठती आग की ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। फिलहाल विभाग शॉर्ट सर्किट के कारणों की जांच में जुटा है।


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.