Sagar-45°C की गर्मी में राहत का ठिकाना बना “बद्री महाराज” की लस्सी, 30 साल से लोगों को दे रही ठंडक
Sagar-45 डिग्री की गर्मी में राहत का ठिकाना बना “बद्री महाराज” की लस्सी, 30 साल से लोगों को दे रही ठंडक
सागर की सबसे Famous लस्सी 30 साल से चल रहा स्वाद का जादू
सागर में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हर तरीका अपना रहे हैं। ऐसे मौसम में सागर शहर के बड़ा बाजार सराफा में एक ऐसी दुकान है, जहां ठंडक का स्वाद लोगों को खींच लाता है। हम बात कर रहे हैं “बद्री महाराज” की मशहूर लस्सी की… जो पिछले करीब 30 सालों से लोगों को गर्मी से राहत दे रही है।