सागर- बेटी को रिश्तेदार युवक भगा ले गया,पुलिस सुन नहीं रही,कहां जाएं परेशान माँ-बाप ! SAGAR TV NEWS
सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में साढू भाई का बेटा नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जब थाने जाते हैं तो पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं करती है जब भी जाते हैं तो बाद में आने का कहा जाता है। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। ये फ़रियाद उस माँ-बाप की है जिसकी बेटी एक युवक के साथ भाग गयी है। इस तरह के आरोप भी उन्ही द्वारा लगाए जा रहे हैं साथ ही ये भी कहना है की साढू का बेटा ही उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया है। जिससे परेशान माता-पिता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह पूरा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के पथरिया हाट का है। नाबालिग युवती के माता-पिता ने बेटी को बहला फुसला कर अपने ही रिश्तेदार पर भगा ले जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया की बीते महीने 29 अप्रैल 2026 को उनका रिश्तेदार पवन लोधी निवासी अगरौठा थाना घुवारा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। माता पिता मजदूरी करते हैं उस समय दोनों मजदूरी के लिए गये हुए थे। तभी युवक बेटी को साथ ले गया। युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी थी कि पवन उसे परेशान कर रहा है मारपीट कर रहा और रस्सी से बांध कर रखे हुए है। मामले में माता पिता एक महीने से थाना मोतीनगर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।
पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें पुलिस वाले थाना प्रभारी से मिलने नहीं देते। परेशान हो कर उन्होंने एसपी ऑफिस में एसपी से मिलने की गुहार लगाई। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। जिससे अब माता-पिता दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हालांकि एसपी कार्यालय में की गयी शिकायत के बाद पीड़ितों की आस है की एसपी अनुराग सुजानैया के निर्देश पर पुलिस कार्यवाई करेगी और उन्हें इन्साफ मिलेगा। साथ ही उनकी बेटी भी उन्हें मिल जायेगी।