Sagar- पिता समान चाचा ने भतीजी से की गलत काम की कोशिश,धमकी से सहमी युवती, आरोपी गिरफ्तार !
चाचा का मर्तबा एक पिता के समान ही माना जाता है। यानि भतीजी भी बेटी जैसी ही होती है। लेकिन सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित किये जाने का मामला सामने आया है। जहाँ एक सगे चाचा ने ही अपनी भतीजी के साथ जबरन गलत काम करने की कोशिश की, इस तरह के आरोप परिजनों ने लगाते हुए शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की उम्र साढ़े नौ साल है।
वहीं इस मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली एक और भी बात सामने आई है। ऐसा आरोप है की बीते 17 और 18 मई की दरमियानी रात चाचा ने भतीजी के साथ जबरन गलत काम करने की कोशिश की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिससे युवती सहम गई और डर की वजह से परिजनों को उसने ये बात नहीं बताई। लेकिन जब वह परेशान और गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की जहां डरी सहमी युवती ने उसके साथ हुई आपबीती सुनाते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। जिससे परिजन दंग रह गए।
जिसके बाद बीते दिन सागर स्थित महिला थाने में परिजनों ने एक आवेदन दिया। जिस पर महिला थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए जीरो के अपराध की एफआईआर दर्ज कर राहतगढ़ थाने भेजी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशानुसार टीम गठित की गयी। और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार किया। साथ ही उससे पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।