Sagar- थाना प्रभारी का भव्य विदाई समारोह,जश्न के बीच भावुक हुआ माहौल,पूरा गांव आया सम्मान करने

 

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में एक थाना प्रभारी का विदाई समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल टीआई के स्थानारंतरण पर भव्य विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था। लेकिन जश्न के कुछ समय बाद पूरा माहौल भावुक हो गया। बरायठा थाना प्रभारी मक़सूद अली का ट्रांसफर विदिशा हुआ है। जिसको लेकर रखी गई पार्टी में पुलिस स्टाफ के अलावा नगर वासियों ने उन्हें विदाई दी। ऐसा जोरदार जश्न मनाया गया संभवतः पहले कभी नहीं मनाया गया। पहले थाना परिसर में स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने उनका सम्मान किया इसके बाद घोड़े पर बिठाकर बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नगर में एक भव्य जुलूस भी निकाला गया। और सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

 

 

 

 

थाना प्रभारी मकसूद अली के बरायठा से विदिशा स्थानांतरण होने पर पुलिस थाना परिसर में ग्रामीणों और पुलिस स्टाफ ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया था। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने शाल, श्रीफल और फूल-मालाओं से उनका सम्मान कर आत्मीय विदाई दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच दौलत यादव ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अधिकारी आज यहां होता है तो कल किसी अन्य स्थान पर अपनी सेवाएं देता है। लेकिन उसकी पहचान उसकी कार्यशैली और व्यवहार से बनती है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी अपने कार्यों की ऐसी छाप छोड़ जाए, जो उसके जाने के बाद भी लोगों के दिलों में बनी रहे,

 

 

 

 

 

वही उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। सरपंच बोले की बरायठा में जब भी उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा होगी, सबसे पहले थाना प्रभारी मकसूद अली का नाम लिया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर पुलिसिंग, संवेदनशील व्यवहार और जनसरोकारों से जुड़कर ऐसी अमिट छाप छोड़ी है। जो लंबे समय तक याद की जाएगी।
मकसूद अली के स्थानांतरण पर पूरे गांव में भावुक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनकी विदाई को यादगार बनाया। मौजूद लोगों ने उनके सहज व्यवहार कार्यशैली, संवाद और पुलिसिंग की जमकर सराहना की। बताया गया की आमजन से आत्मीय जुड़ाव के कारण मकसूद अली ने लोगों के दिलों में विशेष जगह बनाई। हमेशा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनता का भरोसा भी जीता। इस दौरान खुद थाना प्रभारी भी भावुक हो गए। और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.