छोटी बहन पहुंची कुएं में, बचाने गया बड़ा भाई भी डूबा, नज़ारा देख दंग रह गए परिजन | SAGAR TV NEWS |

 

 

नहाते समय एक युवती का पैर फिसला और वह सीधे कुएं में पहुँच गयी। यह देख उसका भाई तुरंत उसे बचाने के लिए कुएं में पहुंचा। लेकिन बहन को बचाते समय पानी में डूबने से उसकी भी जान चली गई। घटना छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की है। जब उनके बड़े भाई ने दोनों को कुएं में इस तरह देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बागवान गांव में ये दर्दनाक हादसा हुआ। खेत पर बने कुएं में नहाते समय 13 साल की युवती का पैर फिसल गया। उसे बचाने 15 साल का सगा भाई भी कुएं में कूद गया। लेकिन गहरे पानी में डूबने से दोनों की जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी।

 

 

जानकारी के मुताबिक मुस्कान राजपूत सुबह घर के पास खेत पर बने कुएं पर नहा रही थी। कुएं में मुंडेर नहीं बनी थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। उसे डूबता देख पास ही खड़ा उसका भाई सत्यजीत राजपूत भी बहन को बचाने तुरंत कुएं में कूद गया। उसने बहन को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। घटना का पता तब चला जब उनके बड़े भाई निरंजन राजपूत कुएं के पास पहुंचे। पानी में भाई-बहन की बॉडी उतराती देख उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों को कुएं से बाहर निकाला। और उन्हें तुरंत लवकुश नगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.